Tuesday, October 20th, 2026

चोर ले उड़ा चार लाख का कास्मेटिक सामान

रायपुर
धनेली पुल के पास स्थित एक गोदाम के पास देर रात में खड़े ट्रक से चोरों ने चार रुपये के कास्मेटिक से भरे 168 बाक्स को चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना को चोरों ने इस तरह अंजाम दिया कि ट्रक के केबिन में सो रहे ड्राइवर को भी इसकी भनक नहीं लगी। सुबह जब वह उठा तो तिरपाल कटा हुआ देख अचंभित हो गया और उसने घटना की जानकारी नागपुर में स्थित हेड आॅफिस को दी और नागपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नागपुर पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर धरसींवा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। धरसींवा पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

धरसींवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से एक ट्रक नौ लाख रुपए कीमत के करीब 478 बाक्स कास्मेटिक सामान लेकर रायपुर आय़ा था। धनेली स्थित एक गोदाम के पास ट्रक खड़ाकर ड्राइवर ट्रक में ही सो गया था। दूसरे दिन सुबह उठने के बाद ट्रक ड्राइवर ने देखा कि पीछे का तिरपाल कटा हुआ है और उसमें से 165 बाक्स गायब मिला। चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की घटना की सूचना ड्राइवर ने तत्काल नागपुर स्थित अपने हेड आफिस को दी। इसके बाद नागपुर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। नागपुर पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज किया और मामले की जांच के लिए धरसींवा पुलिस को इसकी सूचना दी और धरसींवा थाने में मंगलवार को केस डायरी भेजा गया। धरसींवा पुलिस ने केस डायरी के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय